विश्व बंधुत्व दिवस के गरिमामयी अवसर पर विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, उज्जैन शाखा द्वारा कालिदास अकादमी परिसर, उज्जैन में "स्वामी विवेकानंद आज भी प्रासंगिक हैं" विषय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन 11 सितम्बर 2026 को किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक, युवा एवं विवेकानन्द केन्द्र के कार्यकर्ता सहित कुल 437 प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।









