विश्व बंधुत्व दिवस कार्यक्रम का आयोजन कालिदास अकादमी परिसर उज्जैन द्वारा विश्व बंधुत्व दिवस कार्यक्रम का आयोजन कालिदास अकादमी परिसर उज्जैन द्वारा2 विश्व बंधुत्व दिवस कार्यक्रम का आयोजन कालिदास अकादमी परिसर उज्जैन द्वारा3

विश्व बंधुत्व दिवस के गरिमामयी अवसर पर विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, मध्य प्रदेश उज्जैन शाखा द्वारा कालिदास अकादमी परिसर, उज्जैन में "स्वामी विवेकानंद आज भी प्रासंगिक हैं" विषय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन 11 सितम्बर 2026 को किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक, युवा एवं विवेकानन्द केन्द्र के कार्यकर्ता सहित कुल 437 प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। 

Get update on VK Arattai Channel

कार्यक्रम में श्री सुदर्शन शिशुलकर ने स्वामी जी के विचारों को आत्मसात करने, श्री वीरेंद्र शर्मा ने केन्द्र की सेवा गतिविधियों का परिचय कराने तथा श्री मनीष खंडेलवाल ने अतिथियों का परिचय प्रस्तुत करने का कार्य किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सेवा प्रमुख श्री पराग अभ्यंकर रहे, और अध्यक्षता श्री माधव काकाणी ने की। 

अपने ओजस्वी उद्बोधन में मुख्य वक्ता श्री पराग अभ्यंकर ने कहा कि युवाओं में ऊर्जा, सामर्थ्य और प्रतिभा प्रचुर मात्रा में होती है, किंतु उसे सही दिशा देने के लिए संस्कार, विवेक और राष्ट्रबोध आवश्यक हैं। उन्होंने युवाओं से अपनी शक्ति को समाज व राष्ट्रहित से जोड़ने तथा अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहने का आह्वान किया। उन्होंने रेखांकित किया कि भारत की पहचान प्राचीन संस्कृति और अध्यात्म के साथ-साथ त्याग व सेवा की भावना में निहित है। 

श्रीमती स्मिता विफ्ट के कुशल संचालन में आयोजित यह कार्यक्रम अत्यंत प्रेरणादायी रहा।


Source URL: https://vrmvk.org/report/universal-brotherhood-day-celebration-at-ujjain-september-2026