विश्व बंधुत्व दिवस कार्यक्रम का आयोजन सैम ग्लोबल यूनिवर्सिटी भोपाल द्वारा विश्व बंधुत्व दिवस कार्यक्रम का आयोजन सैम ग्लोबल यूनिवर्सिटी भोपाल द्वारा2 विश्व बंधुत्व दिवस कार्यक्रम का आयोजन सैम ग्लोबल यूनिवर्सिटी भोपाल द्वारा3

विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, मध्य प्रदेश प्रांत, भोपाल द्वारा सैम ग्लोबल यूनिवर्सिटी में विश्व बंधुत्व दिवस के शुभ अवसर पर एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का सफल आयोजन 11 सितम्बर 2026 को किया गया। इस आयोजन में कुल 76 विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों ने अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई। 

Get update on VK Arattai Channel

इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा छात्र-छात्राओं को स्वामी विवेकानंद जी के विश्व बंधुत्व के शाश्वत संदेश से परिचित कराना तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण एवं सकारात्मक सामाजिक सहभागिता के महत्व के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता महानगर प्रमुख श्री सौरभ शुक्ल जी रहे, जिन्होंने अपने ओजस्वी उद्बोधन में युवाओं को चरित्र निर्माण, नैतिक मूल्यों और समाज कल्याण के लिए समर्पित होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

 इस अवसर पर यूनिवर्सिटी परिसर में “युवा भारत नेतृत्व अभियान” के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन भी किया गया और उपस्थित युवाओं को इस राष्ट्रव्यापी अभियान से जुड़कर अपना सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया गया।


Source URL: https://vrmvk.org/report/universal-brotherhood-day-celebration-at-sam-global-university-in-bhopal-september-2026