विश्व बंधुत्व दिवस का आयोजन 'प्रतिज्ञा कोचिंग सेंटर' भोपाल, द्वारा विश्व बंधुत्व दिवस का आयोजन 'प्रतिज्ञा कोचिंग सेंटर' भोपाल, द्वारा2

विश्व बंधुत्व दिवस के गरिमामयी अवसर पर विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी,मध्य प्रदेश प्रांत, भोपाल एम.पी. नगर स्थित 'प्रतिज्ञा कोचिंग सेंटर' भोपाल, में एक विशेष कार्यक्रम 11 सितम्बर 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 58 विद्यार्थियों एवं युवाओं ने सक्रियता से भाग लिया और प्रेरणादायी विचारों को आत्मसात किया। 

Get update on VK Arattai Channel

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को स्वामी विवेकानंद जी के सार्वभौमिक विश्व बंधुत्व के संदेश से जोड़ना तथा राष्ट्र निर्माण एवं सकारात्मक सामाजिक सहभागिता में उनकी भूमिका का बोध कराना था। 

आयोजन के दौरान प्रतिज्ञा कोचिंग सेंटर के निदेशक डॉ. अनिल द्वारा “युवा भारत नेतृत्व अभियान” के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया गया।

 इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए देश के विकास में युवाओं के नेतृत्व और नैतिक दायित्वों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा उन्हें अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।


Source URL: https://vrmvk.org/report/universal-brotherhood-day-celebration-at-pratigya-coaching-center-in-bhopal-september-2026