Samarth Bharat Parva Celebration - Sarkanda

रामदुलारे स्कूल सरकंडा में समर्थ भारत पर्व एवं युवा दिवस का आयोजन संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में लगभग बच्चों की संख्या 80 थी।

कार्यक्रम की शुरुआत तीन ओंकार से हुआ। कार्यक्रम में श्री राहुल जी के द्वारा केंद्र का संक्षिप्त परिचय समर्थ भारत पर्व का संक्षिप्त परिचय एवं खेल खिलाया गया। उसके पश्चात श्री आशुतोष शुक्ला जी ने बच्चों को संबोधित किया स्वामी विवेकानंद जी के जीवन एवं विवेकानंद केंद्र और समर्थ भारत पर्व का सारांश बताते हुए, उन्हें केंद्र से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

बच्चों द्वारा युवा दिवस के उपलब्ध में स्वामी विवेकानंद जी के वाणी एवं उनके विषय में भाषण दिया गया।

Get update on VK Arattai Channel

अंतिम में शांति मंत्र और बच्चों को प्रमाण पत्र दिए गए एवं स्कूल के शिक्षक श्री रमेश दुबे जी ,श्रीमति मोनालिसा संत एवं कश्यप मैडम जी उपस्थित थी।


Source URL: https://vrmvk.org/report/samarth-bharat-parva-ramdulare-school-sarkanda-january-2026