geeta-jayanti-bilaspur 01 geeta-jayanti-bilaspur 02

विवेकानन्द केंद्र कन्याकुमारी शाखा बिलासपुर( मध्य प्रांत) द्वारा गीता जयंती उत्सव 1 दिसंबर 2025 को केंद्र कार्यालय में मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ तीन ओंकार प्रार्थना से हुआ। तत्पश्चात गीता पठन योगेंद्र राठौर जी के मार्गदर्शन में किया गया। इसके बाद श्रीमती सुमित दासगुप्ता एवं उनके साथियों के द्वारा श्री कृष्ण भजनों की प्रस्तुति दी गई। तट पश्चात श्रीमती ज्योत्सना मिश्रा जी के द्वारा निवेदिता दीदी के पत्र का वाचन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में श्री राम बल्लभ शर्मा जी ने अपने उद्बोधन में वर्तमान समय में गीता के महत्व को समझाया। छत्तीसगढ़ विभाग संचालक श्री प्रतीक शर्मा जी ने अपने अध्यक्ष उद्बोधन में निष्काम कर्म के महत्व पर जोर दिया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन डॉ.श्रीमती शीला शर्मा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नगर प्रमुख श्री अनिल साहू

श्री टिकेश्वर कौशिक, डॉ. उल्हास वारे, डॉ.ओम मखीजा डॉ . सुषमा पंड्या, भरत पाखमोढ़, राहुल साहू सहित 35 कार्यकर्ता उपस्थित रहे


Source URL: https://vrmvk.org/report/geeta-jayanti-bilaspur-december-2025