New Delhi Suryanamaskar New Delhi Suryanamaskar

विवेकानंद केंद्र दिल्ली शाखा के युवा कार्यकर्ताओं ने बुधवार 15 जून को 40 मिनट में 10 हज़ार से जयादा सूर्यनमस्कार किए। विवेकानंद केंद्र उत्तर प्रान्त के युवा प्रमुख श्री निखिल यादव ने बताया की 100 से अधिक युवा कार्यकर्ताओं ने 108 सूर्यनमस्कार किए जिसमें भाई और बहनें दोनों शामिल थे।

कार्यक्रम द्वारका सेक्टर 3 में आयोजित किया गया था जहा कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बनता था। सभी कार्यकर्ता दिल्ली विश्वविद्यालय या जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में पढ़ते है और पिछले लम्बे समय से विवेकानंद केंद्र दिल्ली शाखा से जुड़े हुए है। यह कार्यक्रम दिल्ली शाखा के युवा प्रकल्प "Young India: Know Thyself" के 5 दिवस्या शिविर के अंतिम दिन आयोजित किया गया। निखिल यादव ने यह भी बताया की सूर्यनमस्कार कोई मात्र शारारिक गतिविधि नहीं है बल्कि मनुष्य को मानसिक , भावनात्मक और आध्यात्मिक तौर पर भी लाभ देती है ।

 


Source URL: https://vrmvk.org/report/ten-thousand-suryanamaskar-new-delhi-june-2022