Skip to main content
Flyer of YUVA- A PD E-Workshop Photo Session with the Participants.

विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी, जोधपुर विभाग, राजस्थान द्वारा दिनांक 24 मई से 28 मई 2021 तक "युवा" - पंचदिवसीय व्यक्तित्व निर्माण ई-कार्यशाला का आयोजन सायं 6.00 बजे से 7.30 बजे तक  किया गया। यह कार्यशाला ऑनलाइन Webex पर आयोजित की गई। 

इस कार्यक्रम में 243 सहभागीयों ने पंजीयन किया। यह सहभागी राजस्थान प्रांत के बाहर भारत के अन्य राज्यों से भी और 16 से 69 वर्ष आयु के रहे। इसके पंजीयन हेतु रुपए 25 का नाम मात्र शुल्क रखा गया।

कार्यशाला के प्रथम दिवस 24 मई 2021 को विवेकानंद केंद्र राजस्थान प्रांत के प्रांत प्रमुख श्री भगवान सिंह जी चौहान जी ने आशीर्वचन दिए। 'व्यक्तित्व निर्माण का मंत्र' इस विषय पर प्रसिद्ध प्रेरक वक्ता और व्यक्तित्व निर्माण विशेषज्ञ श्री अरविंद भट्ट ने सहभागीयों को संबोधित किया। इस संबोधन के अलावा उस दिन के कार्यक्रम में गीत, विवेकवानी, खेल और टेक होम पॉइंट्स भी रहे। 

कार्यशाला के द्वितीय दिवस 25 मई 2021 को मुख्य अतिथि जोधपुर विभाग संचालक डॉ. हनुमान प्रसाद व्यास जी ने आशीर्वचन दिए। 'एकाग्रता' इस विषय पर विवेकानंद केंद्र के जीवनव्रती और विवेकानंद केंद्र हिंदी प्रकाशन विभाग के प्रकल्प संगठक श्री दीपक खैरे ने सहभागीयों को मार्गदर्शन दिया। गीत, विवेकवानी, खेल और ओमकार ध्यान का अभ्यास हुआ।

कार्यशाला के तृतीय दिवस 26 मई 2021 को मुख्य अतिथि विवेकानंद केंद्र राजस्थान प्रांत के प्रांत समिति के सदस्य श्री चंद्रप्रकाश अरोरा जी ने आशीर्वचन दिए। बीकानेर कार्यस्थान की संयोजिका डॉ. दिव्या जोशी ने 'आत्मविश्वास' इस विषय पर मार्गदर्शन दिया। विवेकवाणी, खेल, गीत और टेक होम पॉइंट्स इस सत्र में लिए गए।

कार्यशाला के चतुर्थ दिवस 27 मई 2021 को  मुख्य अतिथि श्री अशोक खंडेलवाल - विवेकानंद केंद्र राजस्थान प्रांत के प्रांत संपर्क प्रमुख - के आशीर्वचन से प्रारंभ हुआ। जोधपुर के नगर प्रमुख डॉ अमित व्यास ने 'समय प्रबंधन' पर सहभागीयों को संबोधित किया। विवेकवाणी, गीत, खेल और टेक होम पॉइंट्स हुए।

कार्यशाला के पंचम - अंतिम दिन - 28 मई 2021 को विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी की राष्ट्रव्यापी गतिविधियों को वीडियो के माध्यम से दर्शाया गया और स्थानीय गतिविधियों के विषय में जोधपुर के विभाग प्रमुख श्री प्रेम रतन सोतवाल जी ने जानकारी दी। 

राजस्थान प्रांत के प्रशिक्षण प्रमुख डॉ स्वतंत्र शर्मा जी ने आशीर्वचन दिए। विवेकानंद केंद्र राजस्थान प्रांत की प्रांत संगठक जीवनव्रती सुश्री प्रांजली येरिकर ने 'टीम वर्क' इस विषय पर सहभागीयों को मार्गदर्शन दिए। इस अंतिम दिन के सत्र में सहभागीयों ने उनके अनुभव कथन कहे। सत्र के अंत में बीकानेर कार्यस्थान संयोजिका डॉ. दिव्या शर्मा दीदी ने आगामी कार्यक्रमों की सूचना दी। सारे सहभागीयों का एक ऑनलाइन ग्रुप फोटो लेने और शांति मंत्र के पश्चात कार्यशाला पूर्ण हुई।

इस ऑनलाइन कार्यशाला की संयोजिका सुश्री विश्वा शर्मा थी। कार्यशाला के आयोजन में श्री हैपन कुमार, श्री तरुण राठी, श्री मेहुल अरोड़ा , सुश्री पुष्पलता  , सुश्री कनिका बिरला, श्री वैभव सारस्वत, श्री सौरभ कुमार  और श्री लिच्छाराम की सक्रिय सहभागिता रही।

Get involved

 
 

Be a Patron and support dedicated workers for
their YogaKshema.

Camps

Yoga Shiksha Shivir
Spiritual Retreat
Yoga Certificate Course

Join as a Doctor

Doctors Required at VKPR Hospital
IOCL Refinery Township
Paradip, Odisha.

Opportunities for the public to cooperate with organizations in carrying out various types of work

 

IT Contributors

 
Almighty Software Private Limited
Google
EmailLinkVerification
Microsoft
Zoho