सूर्य नमस्कार का आयोजन विश्व बंधुत्व दिवस पर कांगड़ा द्वारा सूर्य नमस्कार का आयोजन विश्व बंधुत्व दिवस पर कांगड़ा द्वारा2

विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, उत्तर प्रांत, कांगड़ा द्वारा विश्व बंधुत्व दिवस का अत्यंत गरिमामय आयोजन किया गया। यह दिवस स्वामी विवेकानंद द्वारा 11 सितंबर 1893 को शिकागो में विश्व धर्म महासभा में दिए गए ऐतिहासिक भाषण की स्मृति में आयोजित किया जाता है। इसी श्रृंखला में स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल, मटौर में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के कुल 120 विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह एवं अनुशासन के साथ सूर्य नमस्कार में सहभागिता की। 

Get update on VK Arattai Channel

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वामी विवेकानंद के महान विचारों को विद्यार्थियों एवं समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाना तथा उनमें राष्ट्रभाव एवं सांस्कृतिक चेतना जागृत करना था। इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, के उत्तर प्रांत संचालक श्री अशोक रैना ने स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं को आत्मसात करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि स्वामीजी ने संपूर्ण विश्व के सामने भारत की आध्यात्मिक शक्ति और समृद्ध संस्कृति का संदेश रखा तथा मानव मात्र में एकता, समानता और बंधुत्व की भावना को रेखांकित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार केवल पढ़ने या सुनने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उन्हें अपने दैनिक जीवन और चरित्र में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 

अंत में, धन्यवाद ज्ञापन, शांति मंत्र सभा का सफलतापूर्वक समापन हुआ।


Source URL: https://vrmvk.org/report/vk-kangra-organizes-surya-namaskar-programme-on-universal-brotherhood-day-september-2026