आवासीय व्यक्तित्व विकास शिविर समापन कांगड़ा द्वारा आवासीय व्यक्तित्व विकास शिविर समापन कांगड़ा द्वारा 2 आवासीय व्यक्तित्व विकास शिविर समापन कांगड़ा द्वारा 3

 नगरोटा बगवां के रेनबो इंटरनेशनल स्कूल में विवेकानन्द केंद्र कन्याकुमारीशाखा कांगड़ाहिमाचल द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय आवासीय व्यक्तित्व विकास शिविर 13 से 17 जुलाई 2026 का सफलतापूर्वक समापन हुआ। शिविर में 105 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासननेतृत्व क्षमतासेवा भाव और राष्ट्रभक्ति का संचार करना था। 

Get update on VK Arattai Channel

 

शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआजिसमें डॉ. छवि कश्यपडॉ. अशोक कुमारश्रीमती शिल्पी बैक्ता एवं श्री लोकेश केसरे उपस्थित रहे।

17 जुलाई को आयोजित समापन समारोह में नगरोटा बगवां की एसडीएम श्रीमती पूजा अधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. छवि कश्यप ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। शिविरार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं शिविर प्रतिवेदन के माध्यम से पाँच दिनों की गतिविधियों की झलक प्रस्तुत की।

प्रतिदिन प्रातः 5:30 से रात्रि 9:45 बजे तक की अनुशासित दिनचर्या में योगाभ्याससूर्य नमस्कारसंस्कार वर्गतेजस कार्यशालाभजन संध्या और आत्मावलोकन जैसी गतिविधियाँ शामिल रहीं। बौद्धिक सत्रों में विभिन्न वक्ताओं ने स्वामी विवेकानन्दनेताजी सुभाष चन्द्र बोसएकनाथ रानाडेकैप्टन विक्रम बत्राकैप्टन सौरभ कालिया और भगिनी निवेदिता के जीवन प्रसंगों के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्र सेवा और चरित्र निर्माण की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर डॉ. छवि कश्यप ने कहा कि यह शिविर केवल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहींबल्कि आत्म-खोजअनुशासन और व्यक्तित्व निर्माण की एक प्रेरणादायी यात्रा है। उन्होंने कहा कि "युवा सतर्क होगा तो देश मजबूत होगा।" उन्होंने विद्यार्थियों से अपने भीतर की प्रतिभा को पहचानकर राष्ट्रहित में उसका उपयोग करने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि एसडीएम श्रीमती पूजा अधिकारी ने कहा कि ऐसे शिविर देश के भविष्य को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास हैं। उन्होंने कहा कि "मानव विकास से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।" उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासनसेवा और सकारात्मक सोच को जीवन का आधार बनाने की प्रेरणा दी।

विवेकानन्द केंद्र कन्याकुमारी के उत्तर प्रांत के संचालक डॉ. अशोक रैना ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज में नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि विवेकानन्द केंद्र ऐसे शिविरों के माध्यम से बच्चों में चरित्र निर्माणराष्ट्रभक्तिसेवा और नेतृत्व के संस्कार विकसित करने का सतत प्रयास कर रहा है। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग के लिए विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों को हिमाचली शॉलहिमाचली टोपी एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कांगड़ा नगर सह-संचालक श्री सी. एस. डोगराव्यवस्था प्रमुख श्री रविन्द्र शर्माउत्तर प्रांत सह-संगठक श्री लोकेश जीविभाग संगठक श्री बलवीर कुशवाहाश्रीमती नीरज शर्माश्री कृष्ण कुमार शर्माश्री केवल कृष्ण शर्माश्री सुरेन्द्र ठाकुरश्री शेखर जीकुमारी आकांक्षा मिश्राकुमारी अमृता मिश्राश्री तिलक शर्माविद्यालय की प्रबंधक समिति के सदस्यशिक्षकगणअभिभावक तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समापन पर सभी शिविरार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए इस शिविर को जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला बताया तथा समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। पाँच दिवसीय यह आवासीय व्यक्तित्व विकास शिविर विद्यार्थियों के जीवन में अनुशासनसंस्कारआत्मविश्वास और राष्ट्रभाव का सशक्त संदेश छोड़ते हुए सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

 


Source URL: https://vrmvk.org/report/residential-personality-development-camp-at-kangra-july-2026