Pranayam Satra Pranayam Satra Pranayam Satra

वर्तमान परिस्थिति में प्राणायाम की आवश्यकता को समझते हुए विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी, बिहार-झारखंड प्रांत द्वारा दिनांक 19/05/2021 से 23/05/2021 तक पांच दिवसीय प्राणायाम सत्र का ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से आयोजन किया गया।  जिसमें कुल 350 लोगों ने पंजीयन किया था। 

सत्र का समय सुबह 6:00  से 7:00 बजे रखा गया था। जिसमें प्राणायाम के सिखाने के साथ -साथ प्राणायाम के विषयो पर मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ , संपूर्ण प्राणायाम सत्र का संचालन विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी, बिहार -झारखंड प्रांत के प्रांत संगठक आदरणीय मुकेश जी द्वारा लिया गया उन्होंने बहुत ही सरल और सहज शब्दों में जटिल विषयों पर मार्गदर्शन दिया। जिसमें  सुक्ष्म शरीर , पंच प्राण , अखंड मंडलाकारम , पंच महायज्ञ  इत्यादि विषयों का समावेश हुआ।

मार्गदर्शन के साथ - साथ उभय नासिका कपालभाति , सूर्य भेदन , चंद्र भेदन , नाडी सुद्धि , सूर्य अनुलोम -विलोम , चंद्र अनुलोम -विलोम , शीतली , शीतकारी , सदंत , भ्रामरी इत्यादि  प्राणायाम सिखाए गए।

प्राणायाम सत्र में प्रांत के सभी केंद्र कार्यकर्ता एवं सहभागी आनंद और उत्साह के साथ सहभागी  हुएं। सत्र के समापन के दिन सभी सहभागियों के जीवन मे योग एक अविभाज्य अंग बने इस हेतु से नित्य योग वर्ग के लिए आवाहन किया गया जो पटना, भागलपुर, गया, रांची में नित्य रूप से संचालित होते है।


Source URL: https://vrmvk.org/event/online-pranayama-satra-bihar-jarkhand-may-2021