लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (एलएनआईपीई), ग्वालियर एवं विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, मध्य प्रांत द्वारा 14 अक्टूबर 2026 को संस्थान परिसर में “विश्व परिप्रेक्ष्य में स्वामी विवेकानन्द” विषय पर विमर्श आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान की कुलपति प्रो. कल्पना शर्मा ने की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक श्री प्रहलाद जी सबनानी मुख्य अतिथि तथा विवेकानन्द केन्द्र, ग्वालियर विभाग के विभाग संचालक श्री अजय शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने स्वामी विवेकानन्द के जीवन-दर्शन एवं उनके विचारों की वैश्विक प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं में राष्ट्रभाव, चरित्र निर्माण एवं सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने पर बल दिया। कार्यक्रम में गीत प्रस्तुति, विवेकवाणी तथा स्वामी विवेकानन्द पर व्याख्यान हुए।
इस अवसर पर विवेकानन्द केन्द्र की ओर से श्री बी. एस. राजपूत, श्री लोकेन्द्र पाराशर, श्री नितिन मांगलिक, श्रीमती सरोज अग्रवाल एवं श्री उमाशंकर कुलश्रेष्ठ सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। संस्थान के कुलसचिव डॉ. एम. के. सिंह, डॉ. सी. पी. सिंह भाटी एवं अन्य पदाधिकारी भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनुषा त्यागी ने किया। स्वामी विवेकानन्द के विचारों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा के साथ कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन एवं शांति पाठ से हुआ।
