उत्तिष्ठत भारत – Uthishthat Bharat

Arise • Awake • Know Bharat

युवा प्रेरणा प्रतियोगिता 2026

विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, मध्य प्रान्त द्वारा युवाओं में राष्ट्रप्रेम, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने तथा भारतीय संस्कृति एवं जीवन-दृष्टि के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “उत्तिष्ठत भारत” ऑनलाइन युवा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

स्वामी विवेकानन्द के विचारों और आदर्शों पर आधारित यह प्रतियोगिता युवाओं को भारत के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति, परम्पराओं, महापुरुषों एवं भारतीय जीवन-दर्शन से परिचित कराते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करती है।

प्रतियोगिता की प्रमुख जानकारी

आयु वर्ग: 16 से 35 वर्ष

प्रतिभागी: महाविद्यालयीन विद्यार्थी एवं व्यवसाय में संलग्न युवा

समय-सारिणी

  • ऑनलाइन पंजीयन: 20 सितम्बर से 20 अक्टूबर 2026
  • ऑनलाइन प्रतियोगिता: 25 से 31 अक्टूबर 2026
  • अनुभूति (सेवा कार्य): 19 नवम्बर से 5 दिसम्बर 2026
  • शिविर: 24 से 30 दिसम्बर 2026

शिविर स्थल: इंदौर, मध्य प्रदेश

शिविर में चयनित प्रतिभागियों को कन्याकुमारी स्थित विवेकानन्द शिला स्मारक के दर्शन का अवसर मिलेगा। 


पंजीयन से ऑनलाइन परीक्षा तक की प्रक्रिया

चरण 1: ऑनलाइन पंजीयन

पंजीयन अवधि: 20 सितम्बर से 20 अक्टूबर 2026

नीचे दिए गए पंजीयन लिंक पर अपनी सभी आवश्यक जानकारी भरकर पंजीयन प्रक्रिया पूरी करें।

चरण 2: पंजीयन शुल्क का भुगतान

निर्धारित पंजीयन शुल्क का भुगतान करें और भुगतान सफल होने की पुष्टि अवश्य करें।

चरण 3: अध्ययन हेतु पुस्तक की PDF प्राप्त करें

पंजीयन सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद अध्ययन हेतु पुस्तक की PDF आपके पंजीकृत ई-मेल पते पर भेजी जाएगी।

चरण 4: पुस्तक का अध्ययन करें

ऑनलाइन परीक्षा में भाग लेने से पहले पुस्तक को ध्यानपूर्वक पढ़ें और परीक्षा की तैयारी करें।

चरण 5: परीक्षा की जानकारी और लिंक प्राप्त करें

परीक्षा अवधि: 25 से 31 अक्टूबर 2026

परीक्षा से पहले आपको अपनी निर्धारित परीक्षा तिथि और समय की जानकारी दी जाएगी। ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होने के लिए लिंक भी उपलब्ध कराया जाएगा।

चरण 6: ऑनलाइन परीक्षा में शामिल हों

निर्धारित तिथि और समय पर परीक्षा लिंक खोलें तथा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा पूरी करें।

पंजीयन लिंक: ऑनलाइन पंजीयन के लिए यहाँ क्लिक करें

उत्तिष्ठत भारत – युवा प्रेरणा प्रतियोगिता 2026
Event Start
2026-10-25T00:00:00
Event End Date
2026-10-31T23:59:59