विश्व बंधुत्व दिवस का आयोजन नागार्जुन शासकीय स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय, रायपुर विश्व बंधुत्व दिवस का आयोजन नागार्जुन शासकीय स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय, रायपुर2 विश्व बंधुत्व दिवस का आयोजन नागार्जुन शासकीय स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय, रायपुर 3

विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, रायपुर द्वारा विश्व बंधुत्व दिवस के पावन अवसर पर नागार्जुन शासकीय स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय, रायपुर में एक विशेष एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन 11 सितम्बर को किया गया। आयोजन में महाविद्यालयीन स्टाफ, शोधार्थियों और विद्यार्थियों सहित कुल 151 प्रतिभागियों की उत्साहजनक उपस्थिति रही। 

Get update on VK Arattai Channel

यह गरिमामयी कार्यक्रम विवेकानन्द केन्द्र, मध्य प्रांत के प्रांत प्रमुख आदरणीय श्री शशि दत्त गगरानी जी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ, रायपुर के पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला जी कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। 

अपने ओजस्वी उद्बोधन में मुख्य वक्ता एवं अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद जी द्वारा 11 सितम्बर 1893 को शिकागो विश्व धर्म संसद में दिए गए ऐतिहासिक संदेश की प्रासंगिकता पर गहन प्रकाश डाला। उन्होंने रेखांकित किया कि विश्व बंधुत्व, मानवता, सहिष्णुता एवं राष्ट्रनिष्ठा के स्वामी जी के विचार आज भी समाज के लिए सच्चे मार्गदर्शक हैं। 

वक्ताओं ने युवाओं का आह्वान किया कि वे स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों को जीवन में अपनाकर अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करें और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

विश्व बंधुत्व दिवस के इस आयोजन ने सभी उपस्थितजनों को स्वामी जी के विचारों एवं सर्व-मानवता के संदेश से गहराई से अनुप्राणित किया।


Source URL: https://vrmvk.org/report/universal-brotherhood-day-celebration-at-government-nagarjuna-post-graduate-college-of-science-in-raipur-september-2026