Swami Vivekananda Janma Jayanti, Vivekananda Kendra, kangra, kangda Swami Vivekananda Janma Jayanti, Vivekananda Kendra, kangra, kangda Swami Vivekananda Janma Jayanti, Vivekananda Kendra, kangra, kangda

विवेकानन्द केन्द्र कन्यकुमारी, कार्यस्थान कांगड़ा द्वारा विवेकानंद जयंती एवं युवा दिवस का कार्यक्रम शुक्रवार 12 जनवरी २०२४ को टांडा मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में बहुत ही उत्साह पूर्वक तरीके से युवाओं के साथ मनाया गया, जहां 400 के लगभग युवा एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे कार्यक्रम मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री माननीय शांता कुमार जी , कार्यक्रम अध्यक्ष IAS श्रीमती गंधर्वा राठौड़ बंदोबस्त अधिकारी कांगड़ा, IAS इंशात जस्वाल SDM कांगड़ा, श्री अशोक रैणा उत्तर प्रातः संचालन विवेकानंद केन्द्र की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। 

कार्यक्रम में श्री शांता कुमार जी ने जहां स्वामी विवेकानंद जी के नर सेवा नारायण सेवा के मंत्र को अपनाने का युवाओं से आह्वान किया बही IAS  श्रीमती गंधर्वा राठौड़ व ईशांत जस्वाल द्वारा युवाओं से स्वामी विवेकानंद जी के वचनों का अनुसरण करने का आवाहन किया गया। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सफल हुए नवमी, दशमी ,11वीं, 12वीं व कॉलेज स्तर के विद्यार्थियों को परितोषित भी किया गया ।कार्यक्रम में श्रीमती निर्मला देवी माता शाहिद नायक अरविंद कुमार निवासी पालमपुर को भी सम्मानित किया गया तथा शाहिद अरविंद कुमार जिन्होंने उड़ी में आतंकवादियों के साथ लड़ते लड़ते बलिदान दे दिया को भी याद किया गया।


Source URL: https://vrmvk.org/report/swami-vivekananda-jayanti-kangda-january-2024