gita jayanti, ranchi vibhag, vivekananda kendra gita jayanti, ranchi vibhag, vivekananda kendra gita jayanti, ranchi vibhag, vivekananda kendra

रांची विभाग के तहत दो जगहों पर गीता जयन्ती उत्सव मनाया गय।

पहला कार्यक्रम विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, शाखा रांची द्वारा गीता जयन्ती के उपलक्ष्य में परिवार मिलन का कार्यक्रम रविवार,  24 दिसंबर २०२३ को सुबह 10:30 से दोपहर 2:30 तक कम्युनिटी होल( देवालय) अशोक नगर मंदिर रांची में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना से हुई, भजन एवं गीता जयन्ती की प्रस्तावना बाद चिन्मय मिशन-रांची के आचार्य परम पूजनीय स्वामी परिपूर्णानन्द सरस्वती जी का दैनिक जीवन में गीता पर मार्गदर्शन रहा।

तदुपरांत सपरिवार आनंददायी खेल तथा अमृत परिवार के गुणों पर चर्चा हुई, अमृत परिवार की संकल्पना एवं आह्वान बाद शान्ति मंत्र से समापन हुआ। कार्यक्रम में कुल 37 परिवारों से 112 की उपस्थिति रही।

दूसरा कार्यक्रम विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी, शाखा चांडिल द्वारा शनिवार, 23 दिसंबर 2023 को संध्या 5:15 बजे केन्द्र कार्यलय पर गीता जयंती का कार्यक्रम हुआ। कुल उपस्थिति 25 की रही। वक्ता के रूप में विवेकानन्द जी, संयोजक, विवेकानन्द केन्द्र, चांडिल रहे 


Source URL: https://vrmvk.org/report/gita-jayanti-ranchi-vibhag-january-2024