अजमेर क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा*   [अन्तर्गत अजमेर जिला माहेश्वरी सभा (संस्था)] के तत्वावधान में विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा, रामकृष्ण विस्तार के सहयोग से  दिनांक 28 अप्रैल 2023 से 7 मई 2023 तक सुबह 6:00 से 7:30 बजे तक *श्री छत्रपति शिवाजी महाराज उधान, आनासागर लिंक रोड, कृष्ण गंज अजमेर*  में आयोजित 10 दिवसीय योग शिविर (योग सत्र) में आप सपरिवार सादर आमंत्रित है।

इस योग शिविर में आधुनिक जीवन शैली के कारण उत्पन्न समस्याओं, अनावश्क चिन्ता, तनाव एवं अनिद्रा को दूर करते हुए शरीर को स्वस्थ और मन को प्रसन्न रखने के लिए योग की विभिन्न विधियों को प्रामाणिक रूप से सिखाया जाएगा। 

अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर आधारित योग गुणवत्ता परिषद्, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार तथा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा प्रमाणित योग शिक्षकों तथा अनुभवी विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में आसन, प्राणायाम, आवर्तन ध्यान एवं बौद्धिक सत्रों के माध्यम से शारीरिक दक्षता, व्यक्तित्व विकास एवं तनाव प्रबंधन की तकनीक सिखाई जाएंगी।

प्रतिदिन स्वास्थ्यवर्धक, पोष्टिक एवं गुणकारी जूस यथा आमला , त्रिफला , एलोवेरा , ज्वारे का जूस की व्यवस्था शिविर स्थल पर रहेगी।

yoga-pranayam-satra-ajmer-april-2023
Event Start
2023-04-28T06:00:00
Event End Date
2023-05-07T07:30:00