विवेकानंद केंद्र जोधपुर द्वारा पाल लिंक रोड स्थित कृष्ण मंदिर जोधपुर में योग सत्र का आयोजन हो रहा है। दिनांक 4 अगस्त से 13 अगस्त तक होने वाले इस दैनिक योग सत्र का समय सुबह 6:15 से 7:15 का होगा। हर उम्र के बच्चे स्त्री पुरुष इसमें सहभागी होकर स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं। योग से जीवन में अनुशासन, कार्यक्षमता में विकास और प्रसन्नता भी प्राप्त होती हैं। यह जानकारी योग प्रमुख पंकज व्यास ने दी। उन्होंने बताया कि यह विशेष योग सत्र विवेकानंद केंद्र के विभाग प्रमुख और योग प्रशिक्षक प्रेम रतन सोतवाल के मार्गदर्शन में होगा और सभी, विशेषकर कृष्ण मंदिर के आसपास रहने वाले नागरिकों के अच्छे स्वास्थ्य हेतु इसका आयोजन हो रहा है।

संपर्क - 93525 21106, 76159 68526

Yoga Satra, Jodhpur, vivekananda kendra
Event Start
2022-08-04T06:15:00
Event End Date
2022-08-13T07:15:00