Glimpses of International Yoga Day Glimpses of Webinar

विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी बीकानेर शाखा द्वारा सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में 1 दिन पूर्व 20 जून 2021  हस्त मुद्रा तथा प्राणायाम पर राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया गया।  वेबिनार में मुख्य वक्ता के रूप में जाने माने योग गुरु तथा मुद्रा विज्ञान विशेषज्ञ श्री शिवादित्य पुरोहित ने ऑनलाइन माध्यम से बहुत ही सारगर्भित उद्बोधन से युवाओं को लाभान्वित किया। श्री शिवादित्य पुरोहित ने हस्त मुद्रा तथा प्राणायाम की बारीकियों पर चर्चा की । उन्होंने मुद्रा विज्ञान तथा इससे शारीरिक मानसिक तनाव और स्वास्थ्य के बारे में भी विस्तार से बताया। ।वेबीनार  में  लगभग 300 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया । वेबीनार में भागीदारी  बिल्कुल निशुल्क रखी गई थी ।
विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी बीकानेर द्वारा पिछले 10 महीनों से नियमित योग वर्ग का संचालन किया जा रहा है ।इसी क्रम में सातवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दिन बीकानेर कार्यकर्ताओं द्वारा 51 सूर्य नमस्कार करवाए गए ।जिसमें ऑनलाइन ऑफलाइन दोनों माध्यम से युवाओं ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए 51 सूर्य नमस्कार किए ।इस कार्यक्रम के दौरान युवाओं की उपस्थिति ऑफलाइन 21 ऑनलाइन 14 रही।


Source URL: https://vrmvk.org/report/national-webinar-on-mudra-and-pranayam-bikaner-june-2021