स्वामी विवेकानन्द समग्र जीवन दर्शन

प्रकाशन पूर्व पंजीयन योजना : अन्तिम तारीख : 15 जून 2019

विवेकानन्द केन्द्र एक अध्यात्म प्रेरित सेवा संगठन है। विवेकानन्द केन्द्र गत 46 वर्षों से “मनुष्य निर्माण और राष्ट्र पुनरुत्थान” का कार्य करता आ रहा है। केन्द्र अपने विविध उपक्रमों के माध्यम से स्वामी विवेकानन्दजी के विचारों का प्रचार-प्रसार निरंतर करता आ रहा है। देशभर में अपने 830 शाखाओं तथा प्रकल्पों के द्वारा यह कार्य अविरत चल रहा है। विवेकानन्द केन्द्र के प्रकल्पों में से एक महत्वपूर्ण प्रकल्प है प्रकाशन ट्रस्ट। भारतभर में कुल 12 भाषाओं में विवेकानन्द केन्द्र साहित्य प्रकाशित कर रहा है। विवेकानन्द केन्द्र हिन्दी प्रकाशन विभाग जोधपुर में स्थित है। हिन्दी प्रकाशन विभाग ने स्वामीजी के विचारों पर आधारित अबतक 71 पुस्तकें प्रकाशित की हैं।

विवेकानन्द केन्द्र हिन्दी प्रकाशन विभाग इस वर्ष हिन्दी में “स्वामी विवेकानन्द समग्र जीवन दर्शन” नामक बृहद ग्रन्थ 3 खंडों में प्रकाशित कर रहा है। इस ग्रन्थ में लगभग 2100 पृष्ठ हैं। तीन खंडों का एक संच, ऐसे कुल 1000 संच प्रकाशित किए जाएंगे। इस ग्रन्थ का लेखन श्री एस.एन.धर ने अंग्रेजी में Comprehensive Biography of Swami Vivekananda नाम से लिखा था, जिसका अनुवाद श्रीमती सविता वासुदेव (दिल्ली) तथा श्री महावीर प्रसाद जैन (उदयपुर) ने किया है।

मूल कीमत : 2500/रुपये : प्रकाशन तारीख : गुरुपूर्णिमा 16 जुलाई 2019

प्रकाशन पूर्व पंजीयन करने पर : 1250/रुपये (डाक खर्च अलग से)
पंजीयन की अंतिम तारीख : 15 जून, 2019

Event Start
2019-06-15T23:59:59
Jodhpur
26.283312,73.007312