'विश्व बंधुत्व दिवस' कार्यक्रम का आयोजन एनसीईआरटी, भोपाल द्वारा 'विश्व बंधुत्व दिवस' कार्यक्रम का आयोजन एनसीईआरटी, भोपाल द्वारा2 'विश्व बंधुत्व दिवस' कार्यक्रम का आयोजन एनसीईआरटी, भोपाल द्वारा3

विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, मध्य प्रदेश प्रांत, भोपाल द्वारा 'विश्व बंधुत्व दिवस' के पावन उपलक्ष्य में रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एनसीईआरटी, भोपाल में एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का सफल आयोजन 11 सितम्बर 2026 को किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानन्द जी के सार्वभौमिक विश्व बंधुत्व, राष्ट्र निर्माण तथा चरित्र निर्माण संबंधी विचारों से अवगत कराना और उन्हें इन मूल्यों को जीवन में उतारने के लिए प्रेरित करना था। इस आयोजन में कुल 156 विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अन्य सहभागियों की उत्साहजनक उपस्थिति रही। 

Get update on VK Arattai Channel

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रांत कार्यालय प्रमुख श्री अमिताभ श्रीवास्तव जी उपस्थित रहे, जिन्होंने स्वामी जी के शिकागो भाषण के ऐतिहासिक संदर्भ और आज के समय में उसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। 

इसके साथ ही विवेकानन्द केन्द्र के कार्यकर्ता श्री शिवम सिंह एवं श्री धार्मिक पंड्या ने विद्यार्थियों को केन्द्र द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों तथा युवा सहभागिता के आयामों से परिचित कराया। 

इस अवसर पर आगामी “उत्तिष्ठ भारत” युवा प्रतियोगिता के पोस्टर का भी औपचारिक विमोचन किया गया और सभी छात्र-छात्राओं को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।


Source URL: https://vrmvk.org/report/universal-brotherhood-day-celebration-by-vk-bhopal-september-2026