yuva-bharat-ranchi-nagar-february

विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, शाखा राँची द्वारा डोरण्डा महाविद्यालय में एक प्रेरणादायी युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन ऑडिटोरियम में 30 जनवरी 2026, दोपहर 12:30 बजे से किया गया। इस संवाद में 425 छात्र-छात्राओं सहित प्राध्यापकों और शहर के गणमान्य व्यक्तियों को मिलाकर कुल 456 लोगों की उपस्थिति रही।

इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक (APCCF) -अनुसंधान एवं प्रशिक्षण, झारखण्ड, श्री सिद्धार्थ त्रिपाठी,IFS जी की विशेष उपस्थिति रही। 

Get update on VK Arattai Channel

श्री सिद्धार्थ त्रिपाठी ने स्वामी विवेकानंद के युवाओं के लिए प्रेरणादायी संदेशों और उनकी वर्तमान परिपेक्ष्य में उपयोगिता, करियर निर्माण, और व्यक्तित्व विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सरल और जीवंत उदाहरणों के माध्यम से अपनी बात रखी। उनके विचारों ने उपस्थित युवाओं में जोश और प्रेरणा का संचार किया। कार्यक्रम के दौरान "युवा भारत अभियान" के अन्तर्गत IGNITED YOUTH FORUM की इकाई की घोषणा की गई, जो युवाओं के नेतृत्व विकास और सामाजिक जागरूकता के लिए समर्पित है।

 महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राज कुमार शर्मा ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी, कार्यक्रम का संचालन युवा कार्यकर्ता सुश्री तृप्ति सूत्रधार द्वारा अत्यंत कुशलतापूर्वक किया गया,  नगर संयोजक श्री दिव्यांशु पांडेय और सह-संयोजक खिलेष जी ने 'युवा भारत अभियान' के उद्देश्यों से सभी को अवगत कराया।

अंत में विवेकानंद केंद्र के विभाग संचालक श्री विनोद कुमार गढयान ने सभी का आभार व्यक्त किया।


Source URL: https://vrmvk.org/report/yuva-bharat-ranchi-nagar-february-2026