Swami Vivekananda Jayanti, bina Swami Vivekananda Jayanti, bina Swami Vivekananda Jayanti, bina

विवेकानन्द जयंती के अवसर पर विवेकानंद केंद्र शाखा बीना द्वारा आसपास के ग्राम स्थानों पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। बीना नगरपालिका के सामने आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री नीलेश गुप्ता जी ने दीप प्रज्वलित कर तथा विवेकानंद की मूर्ति के समक्ष पुष्पांजलि कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति गीत, विवेकानंद के विचार कार्यकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत किए गए । कार्यक्रम का समापन आदरणीय सुनील सिरोठिया जी द्वारा भारत माता पूजन आरती करते हुए किया गया । नगर के आसपास ग्राम हिरणछिपा, बेरखेड़ी, पार, आनदालय में सूर्य नमस्कार तथा नगर में निर्मल ज्योति विद्यालय के सामने भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सभी शिक्षक गण, बच्चों,
युवाओं एव समस्त कालोनी वासी ने बढ़ चढ़कर स्वामी विवेकानंद के समक्ष पुष्पांजलि की।


Source URL: https://vrmvk.org/report/swami-vivekananda-jayanti-bina-january-2024