samarth bharat parva assam samarth bharat parva assam

विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, शाखा मंगलदोई द्वारा समर्थ भारत पर्व का आयोजन गुरुवार, 04 जनवरी 2024 को घाटुवापारा विष्णु मंदिर, घाटुवापारा गांव, पिपिरादोकान में संध्या 5:00 बजे किया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ तीन ॐ कार शांति पाठ से हुआ, फिर मुख्य अतिथि रिटायर हेडमास्टर श्री बिनोद कुमार डेका जी के द्वारा भारत माता के चरणों में रखा मुख्य दीप जलाया गया, साथ ही विशेष अतिथि श्री जगदीश भट्टाचार्य जी और श्री चंद्र कुमार डेका जी ने क्रमशः एक-एक दीप जलाया। इसके पश्चात केंद्र के सभी युवा कार्यकर्ताओं ने और उपस्थित अन्य अतिथियों ने भी क्रमशः एक एक दीप जलाया।

श्री जगदीश भट्टाचार्य जी द्वारा समर्थ भारत पर्व पर सभी कार्यकर्ता को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। युवा कार्यकर्ता मौसम दास के द्वारा देशभक्ति मुलक असमिया गीत, और श्री रमणी कांत बरूआ जी ने सभी को नागालैंड की रानी गाईदिनल्यु के जीवन चरित्र के विषय में संक्षिप्त में बताया। युवा कार्यकर्ता दीपांजलि बोरा द्वारा असमिया जातीय संगीत गाया गया।

कार्यक्रम का समापन श्री बिनोद कुमार डेका जी के मार्गदर्शन और शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में केंद्र के मंगलदोई शाखा के सह नगर प्रमुख श्री रंजन शर्मा जी और विवेकानंद केंद्र विद्यालय के प्रधान शिक्षक श्री अंग्शुमन काश्यप जी भी उपस्थित थे।


Source URL: https://vrmvk.org/report/samarth-bharat-parva-mangaldoi-assam-january-2024