Universal Brotherhood Day -Ranchi Universal Brotherhood Day -Ranchi

विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी, शाखा रांची द्वारा विश्व बंधुत्व दिवस के उपलक्ष्य में दिनाँक 10 सितम्बर 2022, शनिवार  संध्या 5:00 बजे विमर्श कार्यक्रम का आयोजन विवेकानंद विद्या मंदिर, धुर्वा में हुआ।  "स्वराज के प्रेरणा पुंज स्वामी विवेकानंद" विषय पर मुख्य वक्ता प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक श्री के एन गोविंदाचार्य जी तथा मुख्य अतिथि   न्यायमूर्ति दीपक रौशन जी ( झारखंड उच्च न्यायालय) का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में कुल 192 लोगों की उपस्थिति रही । संचालन एवं व्यवस्था में कुल कार्यकर्ताओं की संख्या :- 21


Source URL: https://vrmvk.org/report/universal-brotherhood-day-ranchi-september-2022