Yoga Satra yoga satra

विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, शाखा-भागलपुर द्वारा योग सत्र का आयोजन सोमवार, 7 मार्च 2022 से बुधवार, 16 मार्च 2022 तक प्रातः 6:00 - 7:00  बजे सबौर कॉलेज, सबौर, भागलपुर में किया गया।  जिसमे प्रतिदिन औसतन १० की उपस्थिति रही।  

योग सत्र दिनचर्या के अनुरूप 1 घंटे अभ्यास एवं 30 मिनट थ्योरी निमायित चला।  योग सत्र के समापन में मुख्य वक्ता के रूप में आदरणीय मुकेश कीर, बिहार झारखंड प्रांत संगठक जी की उपस्थिति रही। उन्होंने कहा कि ---
योग के विषय में कहा कि योग 24 घंटे चलने वाली प्रक्रिया है, यह केवल 1 या 2 घंटे करने वाला व्यायाम नहीं है, परंतु शारीरिक व्यायाम से ही हमारी मन बुद्धि और शरीर शक्ति का विकास होग।  इसीलिए हर सुबह योगासन का अभ्यास करना चाहिए साथ ही साथ उन्होंने "बनो और बनो" के विषय बताते हुए कहा कि हम योग अभ्यास करते करते अन्यो को भी अभ्यास कराएं। 


Source URL: https://vrmvk.org/report/yoga-satra-bhagalpur-bihar-march-2022