अध्यात्म प्रेरित सेवा संगठन विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी राजस्थान प्रांत द्वारा अखिल भारतीय संपर्क कार्यक्रम के अंतर्गत अपनी सेवा गतिविधियों के प्रचार प्रसार तथा नवीनतम जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराने हेतु एक नई वेबसाइट का निर्माण किया गया है जिसका लॉन्चिंग कार्यक्रम 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर किया जाएगा| विवेकानंद केंद्र के प्रांत प्रमुख भगवान सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि  योग विवेकानंद केंद्र का प्राण स्वर है और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ही इस वेबसाइट की लॉन्चिंग पूजनीय स्वामी देव प्रभानन्द जी, श्री रामकृष्ण मिशन, जयपुर,  विवेकानंद केंद्र की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद्मश्री मा. निवेदिता रघुनाथ भिड़े, ए बालकृष्णन,  विवेकानंद केंद्र के राष्ट्रीय महासचिव  मा. भानुदास धाक्रस के करकमलों से होगी. वेबसाइट का पता www.rajasthan.vkendra.org है |

नगर प्रमुख अखिल शर्मा ने बताया अजमेर जिले  में संचालित सभी गतिविधियां समिति सदस्यों के नाम उनके संपर्क तथा सेवा कार्यों की नवीनतम जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी जिससे सामान्य लोगों को अध्यात्म प्रेरित सेवा संगठन से जुड़ने और संपर्क कर सकते हैं |

VK Rajasthan Prant
Event Start
2020-06-21T15:30:00
Event End Date
2020-06-21T17:00:00