Personality Development Camp Bilaspurविवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी, शाखा बिलासपुर द्वारा बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए 10 मई से 18 मई तक प्रतिदिन प्रातः 7:00 बजे से 9:00 बजे तक प्रथम  "आरोही वर्ग" का प्रारंभ मुस्कान भवन सरकंडा बिलासपुर में किया गया है, जिसका शुभारंभ हुआ l लगभग 45 प्रतिभागी सम्मिलित हुए l यह वर्ग बच्चों के सर्वांगीण विकास तथा व्यक्तित्व को प्रतिभाशाली बनाने हेतु किया गया है । इसमें खेल एवं व्यायाम के माध्यम से बच्चों को शारीरिक सुदृढ़ बनाया जाता है तथा साथ ही खेल से सामूहिक भावना का विकास तथा गीत एवं कहानी के माध्यम से भारतीय संस्कृति के गौरव का ज्ञान तथा देशप्रेम ह्रदय में प्रतिस्थापित किया जाता है


Source URL: https://vrmvk.org/report/may-2017/personality-development-camp-bilaspur