Sthanik Karyakarta Prashikshan Shibir Dhar Indore MP विवेकानन्द केंद्र कन्याकुमारी इंदौर विभाग द्वारा धार केंद्र में स्थानिक कार्यकता प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर यह कार्यकर्ता के वैचारिक स्पष्टता तथा राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ता की भूमिका इन विषयों को लेकर आयोजित किया जाता है।

शिविर में कुल 6 बौद्धिक सत्र हुए, 1.कार्यकर्ता के लक्षण, 2. केंद्र प्रार्थना, 3. स्वामी विवेकानन्द राष्ट्र भक्त सन्यासी, 4. मा. एकनाथजी, 5. उत्सव, 6. अनुशासन। शिविर में दिनचर्या सुबह 5 बजे जागरण व प्रातः स्मरण से प्रारम्भ कर योग वर्ग का अभ्यास, नित्य कर्म योग श्लोक संग्रह का अभ्यास व पठान किया गया।  मंथन सत्र में सेवा ही साधन से अनुशासन व सुव्यवास्थित मानसिकता 1 अध्याय का वचन का चर्चा व प्रस्तुति की गयी। अभ्यास सत्र में उठो ! जागो !! युव प्रेरणा अभियान के विषय कार्यकर्ता ने लिए। शाम शारीरिक अभ्यास में संस्कार वर्ग लिया गया। प्रेरणा से पुनरुत्थान में श्री रामकृष्ण परमहंस देव की कहानी बताई गयी। शिविर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया, वृक्षरोपण के कार्यक्रम में विशष रूप से फारेस्ट डिपार्टमेंट के रिटायर्ड रेंजर श्री जगदीश जी जोशी और प्रांत प्रमुख श्री भवरसिंह जी राजपूत के हसते किया गया।

शिविर में समापन सत्र में मुख्या अतिथि जी.डी.सी. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी. आर. पाटिल और अध्यक्ष श्री आनंद हिन्दू अनाथ आश्रम के अध्यक्ष श्री उदय वडनेरकर जी ने कार्यकर्ताओं को आशीर्वचन दिए । समपर्ण कार्यक्रम धार नगर से प्रबुद्धजन भी उपस्थित थे।

शिविर में कुल 2 गण शाश्वत और अस्तित्व की रचना की गयी थी। शिविर में कुल इंदौर, धार और उज्जैन नगर से 21 कार्यकर्ता उपस्थित थे। शिविर में विशेष रुप से 2 दिन मध्य प्रान्त प्रमुख श्री भवरसिंह राजपूत जी उपस्थित थे।


Source URL: https://vrmvk.org/report/august-2016/sthanik-karyakarta-prashikshan-shibir-in-dhar