Swami Vivekananda Janma Jayanti विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी लखनऊ के द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती समर्थ भारत पर्व का आयोजन किया गया। जिसमें 1950 युवाओं एवं 500 वरिष्ठ लोगो ने भाग लिया। 1950 युवाओं ने समूहिक सूर्यनमस्कार एवं योग भी किया। कार्यक्रम मे Spiritulising life पुस्तक का विमोचन भी हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राम नाईक,माननीय राज्यपाल उत्तर प्रदेश, विशिष्ट अतिथि प्रो. दिनेश शर्मा महापौर, लखनऊ, मुख्य वक्ता स्वामी निर्विकल्पानंद जी, रामकृष्ण मठ लखनऊ थे।

स्वागत भाषण प्रो. एस.डी.शर्मा तथा धन्यवाद ज्ञापन विवेकानंद केंद्र लखनऊ के संचालक श्री दयानन्द लाल जी ने किया। कार्यक्रम मे कुल 35 शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।


Source URL: https://vrmvk.org/report/january-2016/swami-vivekananda-jayanti-samarth-bharat-parva-lucknow